गढ़वा, मार्च 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के जोबरईया स्थित बंडा पहाड़ के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 8 मार्च से 16 मार्च तक चलने वाले विराट श्री रूद्र महायज्ञ में प्रतिदिन संध्याकाल में पावन कथा का प्रवचन हो रहा है। कार्यक्रम में श्री अयोध्या जी से पधारे कथाव्यास आचार्य पंकज शांडिल्य जी महाराज ने योगीराज श्री कृष्ण और गोपियों के बाल- लीलाओं और भगवान के माखनचोर रूप का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि विश्व के कल्याण के लिए भगवान कृष्ण ने शेषनाग और गिरधर का रूप धारण किया। कथा के अंत में वृंदावन से पधारे हुए कलाकारों के द्वारा दही हांडी कार्यक्रम व कृष्ण राधिका जी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। पूज्य महाराज के साथ पधारे हुए संगीतकारों ने अपने गीतों के द्वारा समा बांधा। महायज्ञ के आठवें दिन की शुरुआत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स...