गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के समीप जोबरईया के बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में जागृति युवा क्लब जोबरइया की ओर से चल रहे नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति हो गई। यज्ञ के अंतिम दिन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व प्रधान संयोजक-सह-युवा समाजसेवी राकेश पाल ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। प्रधान संयोजक राकेश कुमार पाल ने कहा कि आयोजन समिति के सभी सदस्यों के समर्पण और अनुशासन से महायज्ञ का बेहतर आयोजन संभव हो पाया। जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने अपने सभी सदस्यों को बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही संपूर्ण परिसर में टैंकर से पानी की निःशुल्क आपूर्ति हेतु ऊंचरी ग्राम निवासी सुनील कु...