रूद्राभिषेक से संभव है जगत कल्याण का संदेश
मधुबनी, मार्च 31 -- मधुबनी। नवहथ गांव के प्रसिद्ध बाबा जटेश्वरनाथ शिवालय में आचार्य पं. शंभूनाथ झा के सानिध्य में रूद्राभिषेक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पं. झा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की उपासना से सत्यम शिवम सुन्दरम की अवधारणा साकार होती है और रूद्राभिषेक से संपूर्ण जगत का कल्याण होता है। उन्होंने बताया कि यजुर्वेद एवं स्कंद पुराण में रूद्राभिषेक की विशेष महिमा वर्णित है, जिससे मोक्ष, पापों का नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जटेश्वरनाथ शिवलिंग की दुर्लभता और चमक इसकी विशेष पहचान है। वर्ष 1890 से यहां पूजा की परंपरा चली आ रही है, जबकि 1901 में ग्रामीणों के सहयोग से शिवालय का निर्माण हुआ। सावन और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.