रूद्रपुर के बटौआ में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव,केस
मधुबनी, अगस्त 2 -- अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। रूद्रपुर थाना क्षेत्र की हररी पंचायत के बटौआ गांव में रविवार को 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बटौआ निवासी अनिल पासवान की पत्नी पुतूल कुमारी (23) के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतका का शव परिजन के अनुसार, रविवार सुबह मृतका की सास मंदिर से पूजा कर घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर पुतूल कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रूद्रपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.