रूदायन में निकाली साईं बाबा की पालकी
बदायूं, मई 20 -- कस्बे में साईं बाबा की पालकी धूमधाम के साथ निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राधा कृष्ण की टोली आकर्षण का केंद्र रही। नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के साईं मंदिर की वर्षी पर भव्य सजावट की गई। अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। नगर चेयरमैन सीमा चौधरी के कैंप कार्यालय पर सभी के जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की टोली भक्ति गीतों पर झूमती हुई आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर अनिल गुप्ता बजाज, मदन लाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, डॉ. अजीत मोहन, मनोज गुप्ता, श्रीपाल गुप्ता संजीव गुप्ता मंत्री, विद्या रतन चौधरी, इकरार अहमद, समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे यह भी पढ़ें- रूदायन में निकाली साईं बाबा की पालकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.