गंगापार, मार्च 10 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील के विकास खंड सहसों की ग्राम पंचायत रूदापुर में उचित दर विक्रेता राजा राम अग्रवाल का अनुबंध ग्रामीणों की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया था।उपजिलाधिकारी फूलपुर ने अस्थायी रूप से आटा ग्राम पंचायत के विक्रेता रामकैलाश की दुकान से राशन वितरण संबद्ध कर दिया। इसके बाद पंचायत भवन में खुली बैठक बुलाई गई। दो बार बैठक में पर्याप्त कार्डधारक नहीं पहुंचने से प्रक्रिया स्थगित हुई। मंगलवार को तीसरी बैठक में सरकारी मानक के अनुसार मां लक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी पूनम जायसवाल का चयन किया गया। बैठक में एडीओ पंचायत संजय सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सरिता पाल, प्रधान सुनीता यादव, सचिव कल्पना पाल तथा ग्रामीण जगदीश नारायण तिवारी, रामप्रताप पाल, संदीप जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.