सहरसा, फरवरी 3 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिजलपुर पंचायत के कटैया गांव निवासी कृषि सलाहकार संजीव कुमार राय की 23 वर्षीय पुत्री पल्लवी की रूड़की में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि पल्लवी का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पल्लवी, बी-फार्मा की पढ़ाई पूरी करने के बाद रूड़की में नौकरी कर रही थी। दो बहनों में वह सबसे छोटी और बेहद मिलनसार बताई जाती थी। परिजनों का कहना है कि पल्लवी आत्महत्या नहीं कर सकती, उन्हें हत्या की आशंका है। सूचना मिलने पर गांव से कई लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। समाचार प्रेषण तक शव गांव नहीं पहुंच सका था। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों न...