रूट या हैरी ब्रूक नहीं, तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने जीता इंग्लैंड का क्रिकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- ओली रॉबिन्सन को मंगलवार को इंग्लैंड क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने इंटरनेशनल में शानदार वापसी की है। रॉबिन्सन करीब दो साल तक टीम में जगह नहीं बना सके लेकिन उन्होंने इस साल दमदार वापसी की है। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों में महज 9.32 के औसत से 28 विकेट लिए। जो रूट और हैरी ब्रूक ने भी इस साल टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन रॉबिन्सन ने बाजी मारी। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन इंग्लैंड के आगामी रेड बॉल सीरीज में काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इंग्लैंड की टीम आने वाले महीनों में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश का दौरा करेगी और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ का टेस्ट मैच भी खेलेगी। यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.