श्रावस्ती, फरवरी 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। होली त्योहार को सुरक्षित शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। एक तरफ जहां थानों में शांति समिति की बैठक की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ फ्लैग मार्च कर लोगों ने शांति बनाए रखनें की अपील की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद उत्तम व इकौना क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने शनिवार शाम को कस्बा इकौना में रूट मार्च कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया। मार्च के दौरान बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों व प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन, व्यापारी बंधुओं व स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा, शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग या अफवाह फैलाने तथा शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत...