बोकारो, फरवरी 28 -- जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के मतगणना को लेकर रूट चार्ट में बदलाव किया था। इसकी जानकारी संभवत: सभी लोगों को नहीं हो सकी। खासकर बारह से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में कई लोग उन स्थलों तक पहुंच कर वापस लौटते दिखे, जहां बेरिकेटिंग की गई थी। 32 आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक पूरी तरह ब्लॉक रखी गई थी। आईटीआई मोड़ के समीप बेरिकेटिंग की गई थी। कई लोग जो धनबाद जाने के लिए रांची या अन्य स्थालों से एनएच पकड़ कर आईटीआई मोड़ पहुंचे थे, उन लोगों को पुलिस द्वारा रोक कर दुसरे रूट से जाने का आग्रह किया गया। इसको लेकर कई लोगों ने नाराजगी भी व्यक्त की। हालांकि रूट बंद देखकर वे अंतत: दुसरे मार्ग का रूख कर निकल गए। शाम होते-होते कई जगहों पर जाम सा बन गया माहौल- मतगणना के दिन शाम चार बजे के बाद चास प्रखंड के...