रिषिकेष, सितम्बर 27 -- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को लेकर हरिद्वार रोड पर शनिवार को ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। इससे मार्ग के दोनों डायवर्जन प्वाइंट पर दिनभर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। कुछ लोग जानकारी न होने के चलते डायवर्जन में फंस गए। ट्रैफिक को सुचारु चलाने के लिए पुलिसकर्मी जद्दोजहद करते नजर आए। इसके बावजूद दोपहर तक स्थिति उनके नियंत्रण में नहीं आ सकी। शनिवार सुबह सात बजे बाद से पुलिस ने ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को हरिद्वार रोड स्थित कोयलघाटी तिराहे से आईडीपीएल की तरफ डायवर्ट कर दिया। जबकि, हरिद्वार के ट्रैफिक को मनसा देवी तिराहे से हरिद्वार बाइपास मार्ग से ऋषिकेश की तरफ भेजा गया। इन दोनों ही डायवर्जन पर वाहनों का अत्याधिक दबाव होने से जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से लेकर दोपहर तक वाहन सवार यहां कभी जाम, तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.