संभल, अगस्त 21 -- सौंधन। सावन मास के चलते किए गए रूट डायवर्जन के कारण शुक्रवार सुबह दिल्ली-मेरठ की ओर से संभल आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते कैलादेवी क्षेत्र के खिरनी स्थित गंगा एक्सप्रेसवे टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ देर के लिए खिरनी इंटरचेंज पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को व्यवस्थित कर उनके निर्धारित मार्गों से रवाना कराया। टोल पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण वाहनों को रोक-रोककर आगे बढ़ाया गया। इससे यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। और मेरठ की ओर से आने वाले भारी वाहनों की गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई।जाम की सूचना के बाद यातायात पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को बारी-बारी से निकालना शुरू किया। पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू कराने के लिए काफी मशक्कत कर...