रूट डायवर्जन शुरू, गंगा एक्सप्रेस-वे पर तैनात की गई खाकी
हापुड़, जुलाई 31 -- कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन के द्वारा जारी किया गया रूट डायवर्जन आज से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है, क्योंकि डायवर्जन वाले वाहनों को यहीं से गुजारा जाएगा। ऐसे में शहर या हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले अपना मार्ग जरूर जांच लेना चाहिए, ताकि बदले हुए रूट के कारण उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। सीओ राहुल कुमार यादव ने बताया कि सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर आज शाम से हाईवे पर रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा पार के विभिन्न जनपदों से शिव भक्त सावन के हर सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में शुक्रवार की रात से ही गंगा नगरी में उनका आगमन होगा। ऐसे में रूट डायवर्जन किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.