लखनऊ, जनवरी 2 -- शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस आयुक्त ने यातायात पुलिस और नागरिकों के साथ शुक्रवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान नव वर्ष की पूर्व संध्या और नव वर्ष पर बनी जाम की स्थिति की समीक्षा की गई। भविष्य में यह स्थिति न आने पाए इसके लिए सुझाव दिए गए। रूट डायवर्जन प्लान को समय से और बेहतर बनाने पर बल दिया गया। गोष्ठी में नव वर्ष के अवसर पर शहर के यातायात दबाव एवं यातायात प्रबन्धन की समीक्षा की गई। पाया गया कि लखनऊ शहर में न सिर्फ होटल, पार्क, टूरिस्ट प्लेस पर आमजन आये बल्कि बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, 01 किमी की परिधि में स्थित चार प्रमुख मन्दिरों यथा हनुमान सेतु, खाटूश्याम मन्दिर, मनकामेश्वर मन्दिर एवं हनुमन्त धाम मन्दिर पर दर्शन पूजन करने आए। विगत वर्षों में भी श्रद्धालुओं का आवागमन यहां रहा है परन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.