कटिहार, मार्च 19 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र। ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर प्राणपुर एवं रोशना थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्राणपुर थाना में थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो एवं रोशना थाना में थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। सर्व समिति से निर्णय लिया गया की ईद एवं एवं रामनवमी पूर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साह एवं भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। थाना अध्यक्ष ने निर्धारित रूट चार्ट के अनुरूप ही रामनवमी का जुलूस निकालने का निर्णय दिया। अफवाहों एवं सोशल मीडिया से बचने की सलाह दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.