रूट्स एशिया सम्मेलन में 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- राष्ट्रीय राजधानी में मार्च में होने वाले रूट्स एशिया 2027 में 115 से अधिक प्रमुख एयरलाइन कंपनियों और 55 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। यहां 16 से 18 मार्च तक होने वाले रूट्स एशिया 2027 में एयरलाइन कंपनियों, हवाई अड्डों, गंतव्यों और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हवाई संपर्क के भविष्य से जुड़े विमानन क्षेत्र के निर्णय लेने वाले प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। रूट्स एशिया 2027 का आयोजन भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में होगा।रूट्स एशिया 2027 के आयोजन से पहले आयोजित कार्यक्रम में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। हमारा लक्ष्य वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बनना है। इसके लिए हवाई संपर्क बहुत महत्वपूर्ण है। यह आयोजन भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.