रूटीन अद्यतन नहीं रहने पर तीन शिक्षकों को शोकॉज
मुंगेर, अप्रैल 9 -- टेटियाबंबर,एसं.। बीईओ सह बीडीओ निशा राय ने बुधवार को दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं, रसोई, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। मध्य विद्यालय जगतपुरा में विभागीय निर्देशानुसार संधारित किए जाने वाले रूटीन को अद्यतन नहीं पाया गया। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया। बीडीओ ने विद्यालय प्रबंधन को नियमित अभिलेख संधारण एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद मध्य विद्यालय तिलकारी पहुंची, जहां व्यवस्था संतोषजनक पाया गया। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.