चाईबासा, अप्रैल 29 -- गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित टोंटो थाना अंतर्गत रूटागुटू के घने जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठे। कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए माओवादियों से उनका आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जो कुछ समय तक रुक-रुक कर चलती रही। लगातार फायरिंग से पूरा जंगल युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। जवानों की गतिविधियों पर नजर रख रहे माओवादी आखिरकार रूटागुटू के जंगलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.