अयोध्या, मार्च 31 -- अमानीगंज,संवाददाता। क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस का आयोजन अत्यंत भक्तिमय और भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कथा व्यास आचार्य कौशल किशोर मिश्र भगवताचार्य ने इस अवसर पर रुक्मिणी और श्री कृष्ण के दिव्य विवाह प्रसंग 'रूक्मिणी मंगल' का विस्तृत वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान रूक्मिणी-हरण और विवाह की पूरी झांकी भजनों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूबा रहा, जहां मंगल गीतों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। कई भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी के चरण पखारकर श्रद्धापूर्वक भेंट अर्पित की।कथाव्यास ने अपने प्रवचन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.