गुमला, अप्रैल 19 -- रूकी में तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 21 से घाघरा। प्रखंड के रुकी गांव स्थित नवनिर्मित शिव महाप्रभु मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार 21 अप्रैल को पूर्वाह्न कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 22 अप्रैल को बेदी पूजन व अधिवास तथा 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कार्यक्रम को आचार्य ब्रजेश कुमार पाठक, प्रमोद कुमार पाठक व अरविंद कुमार पाठक द्वारा संपन्न कराया जाएगा। समापन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन होगा। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की है। यह भी पढ़ें- रुद्र महायज्ञ : जलभरी कर शोभायात्रा निकाली गयी यह भी पढ़ें- हरनौत में निकाली गयी कलश शोभा यात्रा यह भी पढ़ें- प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.