मुरादाबाद, मार्च 31 -- कुंदरकी। थाना क्षेत्र के गांव चकफाजलपुर स्थित रूई फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक रूई फैक्ट्री और उसके गोदाम में रखा अधिकांश माल जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि दमकल विभाग इसकी जांच कर रहा है। थाना कुन्दरकी के गांव चकफाजलपुर निवासी जीशान की गांव में ही रूई(कॉटन) की फैक्ट्री है। जिसमें दरी, कालीन, चादर और गद्दे बनाने का काम हाता है। फैक्ट्री में ही गोदाम स्थित है। बताया कि मंगलवार दोपहर रूई गोदाम में स्टाफ काम रह रहा...