मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां  थाना के समीप बुधवार की रात रूई फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें रूई  बनाने वाली मशीन, मोटर जलकर राख हो गया। फैक्ट्री की संचालिका औराई के परमजीवर चक्की निवासी पप्पू कुमार यादव की पत्नी विभा देवी ने बताया कि आग लगने से करीब 35 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने स्थानीय सुमित कुमार, हंसलाल यादव, मो. जब्बार सहित दर्जनों लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। विभा देवी ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी। गरहां थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है।  

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...