किशनगंज, अप्रैल 20 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के वार्ड नंबर 24 स्थित रूईधासा सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण पहले भी कई बार किया जा चुका है, लेकिन हर बार कुछ ही महीनों में सड़क टूटने लगती है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा उचित निगरानी नहीं की जाती, जिसके कारण सड़क टिकाऊ नहीं बन पाती।स्थानीय निवासी रवि कुमार ने बताया कि हर बार सड़क बनती है, लेकिन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.