किशनगंज, अप्रैल 19 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा मिशन रोड में बंद घर से चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। गृह स्वामी समीरन दास ने चोरी की घटना की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित अपने परिवार के साथ शुक्रवार को किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। शनिवार की सुबह वापस आया तो देखा घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश कर देखा तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। शोकेश से 8500 रुपए नगदी और एक भरी सोना की चोरी कर ली गई। यह भी पढ़ें- पीएमश्री जवाहर नवोदय वद्यिालय परिसर स्थित आवास से हुई चोरी यह भी पढ़ें- खनगाह रोड में बंद घर से छह लाख रुपये के गहने की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...