घाटशिला, अप्रैल 16 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड सभागार में बुधवार को रूआर कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। प्रमुख 20 सूत्री अध्यक्ष और बीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू ने कहा कि समग्र शिक्षा के विकास को लेकर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छिजीत बच्चों को विद्यालय में वापस नामांकन करने को लेकर रूआर कार्यक्रम चलाया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रखंड अंतर्गत निहित विद्यालयों के लगभग 100 छिजीत बच्चे दिख रहे हैं। पुनः नामांकन के लिए जागरूक कर 72 बच्चों का नामांकन कर सकते हैं। जिसमें प्रखंड के 8-18 आयु वर्ग के 28 बच्चे ऐसे हैं जहां अभिभावक के साथ बाहर कार्य में संलिप्त हैं। यह भी पढ़ें- स्कूल रूआर 2026: अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर अथवा शादी हो गई है। मौके पर प्रमुख गंगानी हांसदा, 20 स...