रुडकी, अप्रैल 28 -- लंढौरा, संवाददाता। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट के नेतृत्व में टीम ने रुड़की-लक्सर मार्ग पर अभियान चलाकर दुकानों के बाहर अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया। लंढौरा में रुड़की-लक्सर मार्ग पर अधिकतर दुकानदार दुकानों से काफी बाहर टीन शेड डालकर सामान रखते आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ अस्थाई तरीके से छप्पर बनाकर सब्जी और फल बेचते हैं। सरिया और सीमेंट बेचने वालों ने मार्ग पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर रखा है। मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं नगर पंचायत की टीम ने रुड़की-लक्सर मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- रुड़की में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...