देहरादून, मई 17 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर को शनिवार की रात माधोपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान दबोचा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई में कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल अर्जुन शामिल रहे। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...