देहरादून, मई 21 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात पुलिस ने मुर्गा फार्म तिराहे से पाडली गुर्जर मार्ग पर दबिश देकर तारिक, शहजान और बाबर निवासी रसूलपुर, रुड़की को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 30.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...