रुड़की में हलाला पीड़ित परिवार को मंत्री ने सौंपी 51 हजार की आर्थिक सहायता
देहरादून, अगस्त 13 -- रुड़की। बुग्गावाला क्षेत्र के बंदरजूड़ में कैबिनेट मंत्री खजान दास और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने हलाला कुप्रथा से पीड़ित शाहीन के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को 51 हजार का चेक आर्थिक सहायता के रूप में सौंपा। मंत्री ने पीड़िता के मासूम बच्चे की देखभाल और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार पीड़ित परिवार को आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराएगी। इस दौरान विशाल गुप्ता, मनीष गौडू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.