रुड़की में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 4 -- रुड़की। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी क्रम में तीन सितंबर को भगवानपुर पुलिस टीम ग्राम सिकरोड़ा में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान छोटा खाला पार जाने वाले पुलिया के बाईं ओर चकरोड से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजीजु रहमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम सिकरोड़ा, कोतवाली भगवानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.