देहरादून, मई 12 -- रुड़की। रुड़की में मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के बदले मिजाज से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...