देहरादून, मई 2 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 17 लोगों को हिरासत के लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की रात क्षेत्र में अलग-अलग जगह अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 17 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों की बाइकें के भी सीज की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...