देहरादून, जून 12 -- रुड़की। मंगलौर में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को जागरूक किया गया। लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गईं। इस दौरान तीन शिकायतें पहुंची, जिनका शीघ्र समाधान करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...