देहरादून, मई 4 -- रुड़की। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया। तीन मई को ग्राम तेज्जुपुर में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने श्रवण, पहल सिंह, सुमित कुमार और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों के खिलाफ शांतिभंग करने की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...