देहरादून, मई 11 -- रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई कर छह लोगों को हिरासत में लिया। ग्राम लखनौता में सोमवार सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बहस और हंगामा हुआ। पुलिस टीम ने मौके से दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है। प्रथम पक्ष से अजय, सोहन, विनित व द्वितीय पक्ष से विशांत, अक्षय और अमन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...