देहरादून, मई 12 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अमित निवासी काशीपुरी पंप के सामने, रुड़की सोमवार की रात अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। समझाने के बावजूद वह नहीं माना और अभद्र व्यवहार करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अमित का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...