रुड़की में वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत
देहरादून, मई 4 -- रुड़की। रुड़की से भगवानपुर की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि 23 वर्षीय काका निवासी गांव रूहालकी दयालपुर भगवानपुर की मौत हो गई है। जबकि राजन और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सिविल अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि काका भीम आर्मी का जिला महासचिव था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.