देहरादून, मई 6 -- रुड़की। भगवानपुर के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक लोहे की फैक्ट्री में मंगलवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई। आग इतनी तेज थी कि उसे काबू पाने में घंटों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग पर नियंत्रण पाया। घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...