देहरादून, अप्रैल 28 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी एक महिला ने पति और उसके दोस्त पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पति उसे घूमने के बहाने बाहर ले गया था और वहां पर अपने दोस्त को बुलाकर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पुलिस को मारपीट की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई है। कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...