देहरादून, अप्रैल 7 -- रुड़की। बुग्गावाला क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की खड़ी व कटी फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान अनीस, कवीन्द्र, पूरण पाल और मोहित सिंह ने बताया कि करीब 40 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। कटाई के दौरान बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे काम रुक गया और कटी फसल भीगकर खराब हो रही है। मजदूरों की कमी ने समस्या और बढ़ा दी है। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...