रुड़की में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा फरार
देहरादून, जून 19 -- रुड़की । शुक्रवार देर रात बुग्गावाला थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कांबिंग लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई । जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बुग्गावाला पुलिस टीम के साथ यूपी बॉर्डर से बंजारावाला की ओर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बंजारावाला की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।घायल बदमाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.