रुड़की में पुलिस ने युवक को 4.28 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
देहरादून, अप्रैल 25 -- रुड़की। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने इसरार निवासी नई बस्ती कलियर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से 4.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- रुड़की में 4.90 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.