रुड़की में पुलिस ने युवक को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
देहरादून, अप्रैल 9 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बुधवार की देर शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो जेब से चाकू बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी में बताया कि अजीत निवासी ढंडेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.