रुड़की में पड़ोसी ने महिला से मारपीट की
देहरादून, अप्रैल 18 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी के हंगामे का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। आदर्शनगर निवासी कमला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात पड़ोसी युवक घर के बाहर हंगामा कर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो युवक ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस से पड़ोसी युवक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.