देहरादून, मई 1 -- रुड़की। बुग्गावाला क्षेत्र के गोकुलवाला गांव के पास नदी किनारे एक 12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बंजारेवाला निवासी राजा (पुत्र प्रमोद) गुरुवार को साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। अन्य बच्चे लौट आए, लेकिन राजा वहीं रह गया। इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। रातभर तलाश के बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.