देहरादून, मई 27 -- रुड़की। रुड़की के ढंडेरा स्थित राज विहार कॉलोनी में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना योगेश्वर स्कूल के पास की है, जहां सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और हाईप्रेशर वाहन से होजरील के जरिए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाकर गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- रुड़की में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप यह भी पढ़ें- रुड़की में देर रात शनि मंदिर के पास झाड़ियों में लगी आग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...