रुड़की में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, मई 4 -- रुड़की। भगवानपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कार्तिक निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार की देर रात आरोपी को भगवानपुर से गिरफ्तार किया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता की मां ने दो अन्य युवकों पर भी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दो अन्य युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- कार में घुमाने के बहाने किशोरी से रेप, अधमरा कर देहरादून हाईवे पर फेंका; CCTV में पूरी वारदात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.