देहरादून, अप्रैल 28 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान एक युवक को सट्टे की पर्ची और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोलानी पार्क के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस ने शक होने पर उसकी तलाशी ली तो सट्टा पड़ती और नगदी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि इमली रोड निवासी सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...