देहरादून, मई 9 -- रुड़की। शनिवार सुबह चार यात्रियों से भरा ई रिक्शा रुड़की रेलवे स्टेशन जाते वक्त पलट गया। करीब 10:30 बजे मालवीय चौक से चार यात्रियों को बैठाकर एक ई रिक्शा चालक रेलवे स्टेशन लेकर जा रहा था। चौक से 200 मीटर आगे जाने पर अनियंत्रित होकर अचानक ई रिक्शा पलट गया। जिस कारण चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल ई-रिक्शा को सीधा करते हुए सड़क से किनारे किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...