देहरादून, अप्रैल 24 -- रुड़की। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गुरुवार की रात को ग्राम जस्सावाला के पास छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार को 55 पैकेट अवैध शराब के साथ पकड़ा। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और पीआरडी दिनेश सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...